लाइव न्यूज़ :

हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिये हर मंगलवार को बंगाल में सड़क जाम करेगी बीजेपी

By भाषा | Updated: June 27, 2019 07:00 IST

भाजयुमो के हावड़ा जिला अध्यक्ष ओ पी सिंह ने पत्रकारों को बताया, ‘‘शुक्रवार को नमाज के लिये हमने सड़कें जाम होते हुए देखा है। इसकी वजह से भले ही यातायात में बाधा पहुंचती रहे, लेकिन पिछले आठ साल से राज्य में यह बदस्तूर जारी है।’’

Open in App

भाजपा युवा शाखा ने हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिये कोलकाता और उसके आसपास कुछ सड़कों को जाम करने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोग हर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिये सड़कों को ‘‘जाम’’ कर देते हैं।

इस बयान के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को हावड़ा से सटे बाली खाल के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया और करीब एक घंटे तक व्यस्त सड़क को जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

भाजयुमो के हावड़ा जिला अध्यक्ष ओ पी सिंह ने पत्रकारों को बताया, ‘‘शुक्रवार को नमाज के लिये हमने सड़कें जाम होते हुए देखा है। इसकी वजह से भले ही यातायात में बाधा पहुंचती रहे, लेकिन पिछले आठ साल से राज्य में यह बदस्तूर जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक यह जारी रहेगा हमलोग भी हर मंगलवार को सभी हनुमान मंदिरों के पास की मुख्य सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। अगर वे ऐसा कर सकते हैं तो हमलोग ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं?’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप घोष ने भाजयुमो के इस फैसले का समर्थन किया है जबकि तृणमूल के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री फरहाद हाकिम ने इस प्रस्तावित योजना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालअमित शाहकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी