लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अपने दर्जनभर से अधिक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी, शोकॉज नोटिस भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2025 17:26 IST

चुनावी अवधि में इन व्यक्तियों द्वारा मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे, जिससे पार्टी की छवि, प्रतिष्ठा तथा चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस खुद को मजबूत करने के बजाए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। यही कारण है कि चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण कांग्रेस पार्टी अनुशासन समिति ने कई नेताओं को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज नोटिस) जारी किया है। चुनावी अवधि में इन व्यक्तियों द्वारा मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे, जिससे पार्टी की छवि, प्रतिष्ठा तथा चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव के अनुसार संबंधित सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 21 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासन समिति विवश होकर कठोर कार्रवाई करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन भी सम्मिलित है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा है कि पार्टी अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पार्टी को क्षति पहुँचाने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा। 

जिन नेताओं को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है उनमें-1.अफाक आलम, पूर्व मंत्री, 2.आनन्द माधव, पूर्व प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस, 3.छत्रपति यादव, पूर्व विधायक, 4.वीणा शाही, पूर्व मंत्री, 5.डा० अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद, 6.गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक, 7.सुधीर कुमार उर्फ बंटी चैधरी, पूर्व विधायक, 8. कंचना कुमारी, अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमिटी, 9.बच्चू कुमार बीरू, अध्यक्ष, सारण जिला कांग्रेस कमिटी, 10. राज कुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, 11.नागेन्द्र पासवान विकल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, 12.मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, 13.प्रदुमन यादव, अध्यक्ष, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ, 14.सकीलुर रहमान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, 15.अशोक गगन, पूर्व प्रवक्ता, 16.सूरज सिन्हा, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस, 17.उर्मिला सिंह नीलू, महिला कांग्रेस, 18.सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस, 19.अब्दुल बाकी सज्जन, 20. वसी अख्तर, 21.रमेश सिंह, 22.कैशर खान, पूर्व महासचिव, प्रदेश कांग्रेस, 23.कुन्दन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, 24.राज कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस, 25.आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, पटना ग्रामीण-1, 26.कुमार संजीत, 27.नीरज कुमार, 28.राणा अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी, 29.रेखा पटेल, पूर्व सदस्य, अ०भा०कां०क०, 30.रीना देवी, नालंदा जिला महिला अध्यक्ष, 31.अजय प्रताप सिंह, 32.शिवनीती सिंह, खगड़िया, 33.सुदय शर्मा, पटना महानगर, 34. सुनीता कुमारी, 35.आदित्य पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष, सेवादल, 36.राहुल मिश्रा, सोशल मीडिया, 37.अरविन्द पासवान, 38.खुशबू कुमारी, सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति, 39.रवि गोल्डेन, नालंदा, 40.निधि पांडेय, 41.राजीव मेहता, 42.धीरेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद और 43. रवि सिंह राजपूत, औरंगाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें