लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में आटा चक्की व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:55 IST

Open in App

समस्तीपुर, 21 जनवरी बिहार के समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत मालपुर गांव के एक आटा चक्की व्यवसायी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

दलसिंहसराय थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियों ने बुधवार को कैलाश साह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि कैलाश रात नौ बजे आटा चक्की को बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

कैलाश को उनके परिजनों ने दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कैलाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर जिला सदर अस्पताल के लिए भेज दिया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम