लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ से मचा हाहाकार, 5 लाख लोग प्रभावित, 22 जिलों में स्थिति बेहद खराब

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 23, 2023 10:27 IST

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ने के कारण 22 जिलों में लगभग 4.96 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित जिलों में 14091.90 हेक्टेयर कृषि जमीन बाढ़ में डूब गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में बाढ़ ने दिखाया रौद्र रूप, 22 जिलों में तबाही का मंजर, लगभग 4.96 लाख लोग हुए प्रभावितकामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली नागांव सहित कई जिलों के 1366 गांव प्रभावित हुए हैंब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर जोरहाट जिले के नेमाटीघाट और धुबरी में खतरे के निशान से उपर है

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर भारत का प्रमुख राज्य असम इन दिनों बाढ़ भी भीषण विभिषिका झेल रहा है। राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बाढ़ की स्थिति बिगड़ने के कारण 22 जिलों में लगभग 4.96 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बजाली जिले में बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा लगभग 2.60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं नलबाड़ी में 77702, बारपेटा में 65221 लोग, 25613 लोग, लखीमपुर में 24023 लोग, बक्सा में 24023 लोग, तामुलपुर में 19208 लोग, दरांग में 13704 लोग और कोकराझार जिले में 6538 लोग बाढ़ के कारण त्रस्त बताये गये हैं।

खबरों के अनुसार बाढ़ प्रभावित जिलों में 14091.90 हेक्टेयर कृषि जमीन बाढ़ में डूब गई है। बजली, बक्सा, बारपेटा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तामुलपुर जिले के 1366 गांव प्रभावित हुए हैं।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर जोरहाट जिले के नेमाटीघाट और धुबरी में खतरे के निशान से उपर है। वहीं रोड ब्रिज पर बेकी नदी, एनएच रोड क्रॉसिंग पर मानस नदी, एनटी रोड क्रॉसिंग पर पगलादिया नदी, पुथिमारि नदी का जल स्तर भी लाल निशान पार कर चुका है।

असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार लगातार बाढ़ प्रभावितों को रात पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। राज्य की ओर से 11 बाढ़ प्रभावित जिलों में 83 राहत शिविरों और 79 राहत वितरण केंद्रों की स्थापना की गई है, जिनमें लगभग 14035 लोगों ने शरण ली है। इसके अलावा कई अन्य बाढ़ प्रभावितों ने सड़कों, ऊंचे इलाकों और तटबंधों पर शरण ली हुई है।

आपदा प्रबंधन की बाढ़ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बाढ़ के कारण 3,46,639 घरेलू मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं अनवरत राहत एवं बचाव अभियान में लगे हुए हैं और पिछले 24 घंटों में उनके द्वारा 561 लोगों को बाढ़ से बचाया गया है।

टॅग्स :बाढ़असमएनडीआरएफSDRFहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो