लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हुई, 2.58 लाख से अधिक लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:32 IST

Open in App

असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई, जिससे 14 जिलों में 2.58 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजुली नागांव, शिवसागर और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ से 2,58,100 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। लखीमपुर में सबसे अधिक 1.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित है, इसके बाद माजुली में 57,200 से अधिक लोग और धेमाजी में लगभग 35,500 लोग प्रभावित हैं। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में, 732 गांव जलमग्न हैं और पूरे असम में 24,704.86 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य सरकार 10 जिलों में 91 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रही है, जहां 2,180 बच्चों सहित 6,218 लोग शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन ने 2,841.07 क्विंटल चावल, दाल और नमक, 11,711.42 लीटर सरसों का तेल, 831.82 क्विंटल पशु चारा और अन्य बाढ़ राहत सामग्री वितरित की है। बुलेटिन में कहा गया है कि बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, कोकराझार, मोरीगांव, नलबाड़ी और शिवसागर जिले में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है। नागांव, बारपेटा, विश्वनाथ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया है। सात जिलों में बाढ़ से कुल 2,39,723 मवेशी और कुक्कुट प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, अब 1.18 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, एक की मौत, 1.76 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.71 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4.93 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति खराब हुई, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख प्रभावित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष