चार राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में बाढ़ से आफत, अब तक 108 लोगों की मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 10, 2019 20:26 IST2019-08-10T09:59:46+5:302019-08-10T20:26:34+5:30

Flood live news updates: kerala, maharashtra, karnataka, gujarat in flood hindi news updates | चार राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में बाढ़ से आफत, अब तक 108 लोगों की मौत

चार राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में बाढ़ से आफत, अब तक 108 लोगों की मौत

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित कई राज्यों में शनिवार को मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी है। पूरे भारत में बारिश का कहर जारी रहा। इस समय में चार राज्य खासकर केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बहुत ही बुरा हाल है। बाढ़ से इन राज्यों में 108 लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण हुए भूस्खलनों और बाढ़ ने केरल में 42 लोगों की जान ली है। प्रशासन निचले इलाकों से लोगों को निकाल कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटा हुआ है। कर्नाटक में बाढ़ प्रभावित 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वहीं तमिलनाडु ने बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित नीलगिरि जिले में राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है। दूसरी ओर नयी दिल्ली में कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत कर मदद मांगी। गौरतलब है कि पिछले ही वर्ष केरल को बाढ़ का ऐसा भयावह रूप देखने को मिला था कि दुनिया स्तब्ध रह गयी थी। केरल में बारिश ने इस वर्ष भी कहर ढाया है। उन्होंने कहा कि वायनाड और मलप्पुरम में भूस्खलन के कारण मलबे में कम से कम 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

10 Aug, 19 : 08:26 PM

कोच्चि हवाई अड्डे पर रविवार से शुरू हो जाएगा विमान परिचालन

केरल के कोच्चि में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रविवार की दोपहर 12 बजे से फिर से शुरू हो जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के प्रवक्ता ने यहां शनिवार को पत्रकारों को बताया, ‘‘हवाई अड्डा तैयार है।

उड़ानों का परिचालन कल दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। यह समय सीमा से पहले ही तैयार हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चेक-इन रविवार की सुबह नौ बजे शुरू होगा। इससे पहले, अधिकारी ने बताया था कि हवाई अड्डे के एप्रॉन क्षेत्र (वे क्षेत्र जहां विमान खड़े किए जाते हैं, उनमें ईंधन भरा जाता है और उनमें सामान रखा जाता है) से पानी कम होना शुरू हो गया है और साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विमानों को निकालने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। हवाई अड्डे पर फंसे आठ में से छह विमान रवाना हो गए हैं जबकि दो अन्य विमान कल परिचालन शुरू होने के बाद नियत कार्यक्रम के तहत अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना होंगे।

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर शुक्रवार को बाढ़ की वजह से पानी भर गया था जिसके बाद रविवार तक उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे से सेवाओं को बहाल किये जाने का निर्णय एक समीक्षा बैठक में लिया गया।

उन्होंने बताया कि सभी 24 एयरलाइनों को जानकारी दी गई है और उसी के अनुसार सेवाओं को संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसमें 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इसने पिछले साल अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ की यादों को ताज़ा कर दिया है।

10 Aug, 19 : 08:25 PM

विपक्ष को बाढ़ मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए: फडणवीस

पश्चिम महाराष्ट्र में विनाशकारी बाढ़ से समुचित ढंग से नहीं निपटे जाने संबंधी विपक्ष के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि विपक्ष को बाढ़ मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

फडणवीस ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपक्ष को बाढ़ के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि गलतियां हैं, तो उन्हें बताया जाना चाहिए, हम सुधार करेंगे। मौजूदा स्थिति में सभी को एक साथ आने की जरूरत है।’’

उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान के साथ-साथ मंत्री गिरीश महाजन का बचाव किया। महाजन उस समय विवादों में घिर गये थे जब एक राहत नौका पर खींची गयी उनका एक सेल्फी वीडियो वायरल हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 2005 की बाढ़ के दौरान सांगली जिले में एक महीने में औसत 217 प्रतिशत बारिश हुई थी और इस बार केवल नौ दिन में 758 प्रतिशत बारिश हुई है।

उन्होंने बताया कि कोल्हापुर में 2005 में एक महीने में 159 प्रतिशत बारिश हुई थी जबकि इस बार नौ दिन में 480 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। फडणवीस ने बताया कि सांगली जिले में 95 नौकाओं से 101 गांवों में 28,537 परिवारों को बचाया गया जबकि 35 हजार पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर कम होने पर सबसे पहली प्राथमिकता जल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति को बहाल करना है।

उन्होंने बताया कि कोल्हापुर और सांगली जिलों में 3,78,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और 306 राहत शिविर बनाये गये है। जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन के कारण आलोचनाओं का सामना करने के बारे में फडणवीस ने कहा कि महाजन एक सुदूरवर्ती गांव में पहुंचने में सफल रहे थे और रास्ते में किसी ने वीडियो शूट की और तस्वीरें खींच लीं, जिन्हें सेल्फी के रूप में प्रसारित किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को एक प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब यह पूछा गया कि क्या मैं एक नाव में बचाव कार्यों की समीक्षा करना चाहता हूं। मैंने मना कर दिया क्योंकि मेरी सुरक्षा के लिए दो नावों की आवश्यकता होती और इससे बचाव कार्यों में बाधा आती। मेरा काम स्थानीय प्रशासन को दिशा-निर्देश देना और समझाना है कि सरकार के स्तर पर क्या निर्णय लिए जा रहे हैं।’’

बाढ़ पीड़ितों के लिए चावल और गेहूं के थैलों पर उनकी और एक स्थानीय भाजपा विधायक की तस्वीरों वाले स्टीकर लगे होने के संबंध में हो रही आलोचना पर फडणवीस ने कहा कि तस्वीरों की जरूरत नहीं थी, केवल महाराष्ट्र सरकार का उल्लेख होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद साफ-सफाई और बीमारियों को फैलने से रोकना एक चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर और दो फार्मासिस्ट को आवश्यक दवाओं के साथ हर गांव में भेजा जायेगा। 

10 Aug, 19 : 08:08 PM

10 Aug, 19 : 07:57 PM

केरल के दो दिन दौरे पर जा सकते हैं राहुल, बाढ़ की स्थिति का लेंगे जायजा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए रविवार को दो दिनों के दौरे पर केरल तथा अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा कर सकते हैं।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद गांधी ने कहा, ‘‘मैं शायद कल दो दिनों के लिए वायनाड जाऊं ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोशिश कर रहा हूं। मैं चीजों में बाधा पैदा नहीं करना चाहता। अगर मेरे जाने से कोई परेशानी नहीं हुई तो जाऊंगा।’’

इससे पहले केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी और उनसे सहायता मांगी थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान भी किया था कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। गांधी ने हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन तथा कई जिलों के कलेक्टरों से भी बात की थी। 

10 Aug, 19 : 07:37 PM

10 Aug, 19 : 07:36 PM

केरल की कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं

केरल की कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं। कोच्चि हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार उड़ान संचालन रविवार पूर्वाह्न को बहाल होगा जिसे हवाई अड्डे पर पानी भर जाने से रोक दिया गया था। कर्नाटक में वर्षा जनित घटनाओं में अबतक 12 लोगों की मौत हो गयी है।

बेलागवी के अलावा बागलकोट, विजयपुरा, रायचुर, यादगीर, गडग, उत्तर कन्नड़, हावेरी, हुबली-धारवाड़, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलुरु और कोडागु बाढ़ तथा बारिश से प्रभावित जिले हैं। तुंगभद्र नदी के पानी दावणगेरे जिले के कई हिस्से डूब गये और वहां सड़क संपर्क टूट गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सक्लेश्पुर में मरानाहल्ली के समीप कई भूस्खलन हुए। दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रावती नदी के उफान पर होने के कारण पूरा पाणे मंगलुरू गांव जलमग्न हो गया। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के लोगों से चिंता ना करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता राहत कदम उठाना हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत नजर आने लगे क्योंकि जलमग्न विभिन्न क्षेत्रों से पानी घटने लगा है। सांगली जिले के पालुस तहसील में ब्रह्मनाल गांव के समीप बृहस्पतिवार को नौका पलट जाने की घटना में तीन और शव मिले हैं।

नौ व्यक्तियों की डूबकर मौत हो गयी। इस तरह इस घटना में मरने वालों की संख्या 12 हो गयी है। कई अन्य के लापता होने की आशंका है। कोल्हापुर और सांगली जिलों में नौसेना की 26 टीमें तैनात हैं। नौसेना के 110 कर्मी और 26 नौकाएं बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हैं। जबतक बाढ़ की स्थिति नहीं सुधरती है तबतक ये टीमें तैनात रहेंगी। 

10 Aug, 19 : 07:36 PM

केरल में करीब सवा लाख लोग विस्थापित हो गये

केरल में करीब सवा लाख लोग विस्थापित हो गये हैं। बाढ़ और बारिश की सबसे अधिक मार वायनाड और कोझिकोड पर पड़ी है जहां करीब 25-25 हजार लोग बेघर हो गये। राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में अबतक 42 लोगों की जान चली गयी है।

आठ जिलों में आठ अगस्त से भूस्खलन की 80 घटनाएं हो चुकी हैं। मलप्पुरम के कावलप्परा और वायनाड के मेप्पाडी केपुथुमला में बड़े भूस्खलनों के बाद कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। एर्नाकुलम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नौर और कसारगोड जिलों में वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सबसे प्रभावित जिलों में एक वायनाड में बाणासुरसागर बांध के चार द्वारों में एक को अतिरिक्त पानी को छोड़ने के लिए तीन बजे खोल दिया गया और काबिनी नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बाणासुरसागर बांध भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक और एशिया का इस श्रेणी का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।

10 Aug, 19 : 07:35 PM

भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे केरल और कर्नाटक में शनिवार को भी स्थिति गंभीर बनी रही और दोनों राज्यों में पिछले दो-तीन दिनों में 54 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, गुजरात में शुक्रवार शाम से हो रही बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 लोगों की जान चली गयी। महाराष्ट्र के भी बाढ़ प्रभावित हिस्सों में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बचाव अभियान जारी रहा। राज्य में बाढ़ की वजह से 12 लोगों की मौत हो गयी है।

10 Aug, 19 : 07:34 PM

10 Aug, 19 : 07:09 PM

10 Aug, 19 : 07:08 PM

10 Aug, 19 : 07:05 PM

10 Aug, 19 : 06:00 PM

10 Aug, 19 : 05:59 PM

10 Aug, 19 : 05:43 PM

मप्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के बीच शनिवार को वर्षा में कमी दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश में मानसून के तीन दिन बाद फिर से अधिक सक्रिय होने की संभावना है।

भोपाल में बड़े तालाबों का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद भदभदा स्थित बांध के दो फाटक शनिवार सुबह खोल दिये गए। इसके अलावा, प्रदेश के कुछ अन्य जलाशयों के फाटक भी खोल दिये गए हैं। मौसम विभाग के भोपाल कार्यालय के अधिकारी उदय सरवटे ने बताया कि मौसम पूर्वानुमानों के मुताबिक गुजरात से सटे मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम रविवार सुबह तक भारी वर्षा हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, रतलाम, धार, झाबुआ, बड़वानी, नीमच और मंदसौर जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इंदौर और उज्जैन जिलों के कई स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इसी तरह भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा ग्वालियर और चंबल संभागों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि अलीराजपुर जिले में भाभरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे और शनिवार सुबह 8.30 के बीच प्रदेश में सर्वाधिक 190 मिमी बारिश दर्ज की गई। सरवटे ने कहा कि मध्यप्रदेश में मानसून के तीन दिन बाद फिर से अधिक सक्रिय होने की संभावना है। 

10 Aug, 19 : 05:39 PM

10 Aug, 19 : 05:39 PM

10 Aug, 19 : 05:30 PM

 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने आज कोल्हापुर में चार गर्भवती महिलाओं को बचाया...

10 Aug, 19 : 05:27 PM

बारिश से प्रभावित अवलांची में वायुसेना ने 11 लोगों को बचाया

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बारिश से बुरी तरह प्रभावित अवलांची से वायुसेना ने शनिवार को दो नवजात शिशुओं समेत 11 लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें कोयंबटूर के अस्पताल में भर्ती कराया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नीलगिरी जिले का अवलांची मूसलाधार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और वहां दो दिन में अधिकतम 92 सेमी बारिश दर्ज की गयी है। समूचे जिले में भी लगातार बारिश हो रही है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को खराब मौसम के बावजूद वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर ने दो अभियान चलाये।

उन्होंने कहा कि कम से कम 11 लोगों को बचाया गया और उन्हें कोयंबटूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो नवजात शिशु भी शामिल हैं। सारंग चालक दल के सदस्यों ने क्षति का हवाई सर्वेक्षण भी किया तथा प्रभावित जगह पर भारी मात्रा में खाने पीने की वस्तुएं एवं राहत सामग्री पहुंचायी। 

10 Aug, 19 : 05:16 PM

10 Aug, 19 : 05:15 PM

10 Aug, 19 : 05:15 PM

10 Aug, 19 : 04:56 PM

नासिक में भारी बारिश से फसलों को नुकसान

महाराष्ट्र में नासिक जिले के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से जिले के 11 तालुकाओं में बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिले में 758 गांवों में 21,901.71 हेक्टेयर से अधिक की भूमि को नुकसान पहुंचा है, जिससे 32,433 किसान प्रभावित हुए हैं।

आदिवासी बहुल इगतपुरी तालुका में सबसे खराब हालत है, जहां 126 से अधिक गांवों में 10,349 से अधिक के भूभाग में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। तालुका में एक जून से 10 अगस्त तक रिकॉर्ड 3,832 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

इगतपुरी तालुका में फसल बर्बादी के चलते 9,390 किसान प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह से पींट, त्रयंबकेश्वर, देवला, बगलान, डिंडोरी, सुरगाना, सिन्नार और कलवान तालुकाओं में फसलें प्रभावित हुई हैं। हालांकि मालेगांव, नंदगांव, चांदवाड और येवला तालुकाओं में फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले में कुल 24 जलाशयों में से 22 में जल स्तर 79 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

सिंचाई अधिकारियों ने बताया कि त्रयंबकेश्वर तालुका में निचले इलाकों में लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को गोदावरी नदी में बने गंगापुर बांध से 5,104 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि गोदावरी नदी में जलस्तर बढ़ गया है, हालांकि पानी का प्रवाह अभी तटबंधों के अंदर ही है। अधिकारियों ने बताया कि गंगापुर और दरना बांध में क्रमश: 91 फीसदी और 89 फीसदी पानी भर गया है। 

10 Aug, 19 : 04:48 PM

दक्षिणी रेलवे केरल के लिये विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

दक्षिणी रेलवे ने शनिवार को ऐलान किया कि मूसलाधार बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे केरल में फंसे यात्रियों को निकालने के लिये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। हालांकि केरल के पलक्कड़ और त्रिवेन्द्रम मंडलों में लगातार दूसरे दिन रेल सेवाएं प्रभावित रहीं, जिसके चलते दक्षिणी रेलवे को इन मार्गों से होकर विभिन्न गंतव्यों को जाने वाली 15 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।

दक्षिणी रेलवे ने शनिवार को ऐलान किया कि एर्नाकुलम-चेन्नई, चेन्नई-कोल्लम और बेंगलुरु कोल्लम मार्गों पर विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। एर्नाकुलम-चेन्नई एग्मोर ट्रेन संख्या 02640 शनिवार शाम 5 बजे एर्नाकुलम से रवाना होने वाली है, जबकि डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-कोल्लम ट्रेन संख्या 02623 रात 8 बजे यहां से प्रस्थान करेगी। केएसआर बेंगलुरु कोल्लम विशेष यात्री ट्रेन संख्या 06526, 10 अगस्त रात 8 बजे केएसआर बेंगलुरु से रवाना होगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "उपरोक्त विशेष यात्री ट्रेनों के लिए आरक्षण खुला है।" 

10 Aug, 19 : 04:46 PM

10 Aug, 19 : 04:45 PM

गुजरात समेत 4 राज्यों में आफत की बारिश में करीब 108 की मौत हो गई है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। शनिवार सुबह गुजरात के मोरबी में बारिश के चलते एक दीवार गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है।

10 Aug, 19 : 04:03 PM

कोच्चि हवाई अड्डे पर रविवार से शुरू हो जाएगा विमान परिचालन

केरल के कोच्चि में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रविवार दोपहर 12 बजे से बहाल हो जाएगा। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लिमिटिड के प्रवक्ता ने यहां शनिवार को पत्रकारों को बताया, ‘‘ हवाई अड्डा तैयार है।

उड़ानों का परिचालन कल दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। यह समय सीमा से पहले ही तैयार हो गया है।’’ इससे पहले, अधिकारी ने बताया था कि हवाई अड्डे के एप्रॉन क्षेत्र (वो क्षेत्र जहां विमान खड़े किए जाते हैं, उनमें ईंधन भरा जाता है और उनमें सामान रखा जाता है) से पानी कम होना शुरू हो गया है और साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विमानों को निकालने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। हवाई अड्डे पर फंसे आठ में से छह विमान रवाना हो गए हैं जबकि दो अन्य विमान कल परिचालन शुरू होने के बाद नियत कार्यक्रम के तहत अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना होंगे।

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर शुक्रवार को बाढ़ की वजह से पानी भर गया था जिसके बाद रविवार तक उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया गया था। केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई है। इसने पिछले साल अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ की यादों को ताज़ा कर दिया है। 

10 Aug, 19 : 03:04 PM

विशाखापट्टनम से नौसेना की टीम कोल्हापुर पहुंचेंगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आज सांगली पहुंचे। उन्होंने कहा कि विशाखपट्टनम से भारतीय नौसेना की टीमें आज कोल्हापुर में पहुंच रही हैं क्योंकि शिरोल क्षेत्र गंभीर रूप से प्रभावित है। सांगली में 95 नावें चल रही हैं।



 

10 Aug, 19 : 03:00 PM

गुजरात में भारी बारिश जारी, कई इलाके प्रभावित



 

10 Aug, 19 : 02:59 PM

मैसूर डिवीजन की 10 ट्रेनें निरस्त



 

10 Aug, 19 : 02:48 PM

गुजरात के कई इलाकों में बाढ़



 

10 Aug, 19 : 02:47 PM

सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे सीएम

10 Aug, 19 : 02:05 PM

कर्नाटक बाढ़ : 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

कर्नाटक सरकार ने राज्य में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। राज्य में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि यह 45 वर्षों में ‘‘सबसे बड़ी आपदा’’ है।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से राहत के तौर पर 3000 करोड़ रुपये मांगे हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुन: निर्माण की योजना बना रहे हैं। कुछ गांवों को तो पूरी तरह से पुनर्निर्माण की जरूरत होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो चुकी है।’’ येदियुरप्पा ने कहा कि एनडीआरएफ और सशस्त्र बलों के दल बचाव एवं राहत कार्यों में लगे हैं। 

 

10 Aug, 19 : 12:52 PM

कर्नाटक पहुंची निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्नाटक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंची। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। 

10 Aug, 19 : 12:37 PM

केरल में अब तक 42 लोगों की मौत

केरल में मूसलाधार बारिश का कहर अब भी जारी है और बाढ़, भूस्खलन तथा बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। वहीं, एक लाख से अधिक लोगों ने राहत शिविरों में पनाह ली है। अधिकारियों ने सुबह सात बजे मिली रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आठ अगस्त से अभी तक बारिश संबंधी घटनाओं में कोझिकोड और मलप्पुरम में जिले में 20 और वायनाड में नौ लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के 988 राहत शिविरों में 1,07,699 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया।

10 Aug, 19 : 12:36 PM

वायनाड जाएंगे राहुल गांधी



 

10 Aug, 19 : 10:14 AM

वायनाड में आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन



 

10 Aug, 19 : 10:12 AM

2 लाख 85 हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला

पश्चिम महाराष्ट्र के पांच जिलों में भीषण बाढ़ के कारण दो लाख 85 हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है जिसमें बुरी तरह प्रभावित कोल्हापुर और सांगली भी शामिल हैं। बाढ़ के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 29 हो गई। कोल्हापुर में 34 राहत दल और सांगली में 36 राहत दल काम कर रहे हैं।

10 Aug, 19 : 10:11 AM

महाराष्ट्र में कांग्रेस के सांसद, विधायक वेतन दान करेंगे

महाराष्ट्र में कांग्रेस के सांसद और विधायक राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक महीने का अपना वेतन दान में देंगे। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने सांगली, कोल्हापुर और सतारा के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद यह घोषणा की। उनके साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वाडेतिवर और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वजीत कदम भी मौजूद थे।

10 Aug, 19 : 10:04 AM

महाराष्ट्र में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन



 

Web Title: Flood live news updates: kerala, maharashtra, karnataka, gujarat in flood hindi news updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे