लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में बारिश का नया दौर, कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति गंभीर, कृष्णा और भीमा नदियों के उफान पर

By भाषा | Updated: October 18, 2020 21:24 IST

मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर तक तेलंगाना के इलाकों में और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारी बारिश की वजह से पिछले हफ्ते राज्य में 50 से ज्यादा लोगों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीती रात हुई बारिश के बाद रविवार को हैदराबाद के कुछ हिस्सों में फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए।कृष्णा और भीमा नदियों के उफान पर होने की वजह से कर्नाटक के चार जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

नई दिल्लीः बीती रात हुई बारिश के बाद रविवार को हैदराबाद के कुछ हिस्सों में फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए जबकि कृष्णा और भीमा नदियों के उफान पर होने की वजह से कर्नाटक के चार जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हाल में करीब एक शताब्दी में हुई सबसे भीषण बारिश के बाद बाढ़ का सामना करने वाले हैदराबाद में बीती रात फिर मूसलाधार बारिश हुई। पुलिस और निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार शाम से हो रही बारिश की वजह से झीलें और अन्य जल केंद्र पानी अधिक भर जाने के कारण उफनाने लगे जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। इनमें शहर और शहर के बाहर के वो इलाके भी शामिल हैं जो पिछले हफ्ते आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

आपदा प्रतिक्रिया बल कर्मी, ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन के कर्मचारी और पुलिसकर्मी शनिवार रात को ही हरकत में आ गए थे और बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। पिछले हफ्ते की भयावह तस्वीरों जैसा मंजर फिर नजर आने लगा। बारिश का पानी कई अपार्टमेंट के बेसमेंट में भर गया और कुछ इलाकों में लोग घुटनों तक भरे पानी में चलते देखे गए। पानी भरी सड़कों पर कुछ ऑटोरिक्शा के बह जाने का एक वीडियो भी सामने आया।

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि हैदराबाद के मंगलहाट इलाके में आज तड़के बारिश की वजह से एक दीवार गिरने से पांच वर्षीय लड़की की दबकर मौत हो गई। मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर तक तेलंगाना के इलाकों में और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारी बारिश की वजह से पिछले हफ्ते राज्य में 50 से ज्यादा लोगों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई थी।

राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते मंगलवार को हुई भीषण बारिश की वजह से करीब 5000 करोड़ रुपये के नुकसान का शुरुआती आकलन व्यक्त किया है। राज्य में 1916 के बाद से इतनी बारिश नहीं हुई थी। शनिवार रात से हालांकि हैदराबाद और पड़ोसी जिलों के कुछ इलाकों में फिर से मूसलाधार बारिश होने लगी और पड़ोसी रंगारेड्डी जिले के सरूरनगर में सबसे ज्यादा 16.9 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं कृष्णा और भीमा नदियों के उफान पर होने की वजह से कर्नाटक के चार जिलों में भी बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सेना, राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी राहत कार्य में लगे हुए हैं और बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर और रायचूर जिले पूरे या आंशिक रूप से पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वह 21 अक्टूबर को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केडीएमए) के मुताबिक, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय पुलिस व प्रशासन की मदद से अब तक कुल 20,269 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जिनमें से अकेले कलबुर्गी जिले से ही 15,078 लोग शामिल हैं।

केडीएमए के आयुक्त मनोज राजन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में कहीं भी इंसानी जान का नुकसान नहीं हुआ है हालांकि विजयपुरा में दो मवेशियों की मौत हो गई। भारी बारिश, बाढ़ और पड़ोसी महाराष्ट्र के बांधों द्वारा छोड़े गए पानी की वजह से चार जिलों के 111 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ग्रस्त लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को केंद्र की तरफ से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। भारी मानसूनी बारिश के बाद बीते तीन महीनों में यह तीसरा मौका है जब यह दक्षिणी राज्य बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि हाल में आई बाढ़ के कारण पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कृषि को ''अभूतपूर्व'' नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से प्रभावितों की मदद के लिये अनुरोध करेंगे।

मराठवाड़ा के उस्मानाबाद जिले के तुल्जापुर-परांदा क्षेत्र के किसानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे आर्थिक सहायता के बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा करेंगे और केंद्र से भी सहायता का आग्रह करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के पुणे, कोंकण और औरंगाबाद संभाग में बारिश और बाढ़ की घटनाओं में 48 लोगों की मौत हो गई जबकि लाखों हेक्टेयर में खड़ी फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर