लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पिछले 24 घंटों में गई 14 लोगों की जान, बाढ़ जैसे हालात के चलते टला पीएम का दौरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 15:51 IST

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश संबधित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस मानसून में अब तक 31000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में बारिश संबधित घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 60 को पार कर गया है।15 जुलाई को पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर आने वाले थे।सीएम भूपेंद्र पटले ने मंगलवार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

अहमदाबाद : गुजरात में बारिश लगातार तबाही मचा रही है। जहां आने वाले कुछ दिनों तक गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है तो वहीं पिछले 24 घंटे में बारिश संबधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। जिनमें से 9 लोगों की मौत डूबने से हुई है। 

जानकारी के मुताबिक तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 51 राज्य राजमार्ग पर हुए नुकसान की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं  400 से ज्यादा पंचायत की सड़कों पर भी बारिश ने काफी नुकसान किया है। अगले 24 घंटे के लिए सौराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

अब तक 31 हज़ार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। जबकि 21 हजार से ज्यादा लोग प्रशासन की तरफ से लगाए गए राहत शिविर में ठहरे हुए हैं। 9000 से ज्यादा लोग बारिश का पानी कम होने के बाद घर वापसी कर चुके हैं। वहीं निचले इलाकों में बाढ़ की वजह से फंसे 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।  एनडीआरएफ की 18 टीमों को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है। जबकि 2 टीमों को जरूरत पड़ने पर बुलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि राज्य का सबसे बड़ा बांध सरदार सरोवर बांध भी क्षमता के कुल 48 प्रतिशत तक भर गया है। 

भारी बारिश के चलते पीएम का दौरा टला 

गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का आगामी दौरा कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। पीएम मोदी  का शुक्रवार 15 जुलाई को गांधीनगर और साबरकांठा का दौरा करने का कार्यक्रम था। 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिए सर्वे के आदेश 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राहत बचाव कार्य में तेज़ी लाने के लिए सर्वे के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को राहत सामग्री के लिए ज्यादा इंतेजार न करना पड़े।मंगलवार को सीएम ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। इससे पहले पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से फोन पर बीतचीत कर हालात की जानकारी ली थी।  

टॅग्स :गुजरातभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी