लाइव न्यूज़ :

जामनगर से बेंगलुरु, हैदराबाद को जोड़ने वाली उड़ानों की शुरुआत बृहस्पतिवार को की जाएगी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 15:08 IST

Open in App

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि गुजरात के जामनगर को बेंगलुरु और हैदराबाद से जोड़ने वाली उड़ानों की शुरुआत बृहस्पतिवार को की जाएगी। स्टार एयर, ‘उड़ान’ योजना के तहत जामनगर-बेंगलुरु मार्ग और जामनगर-हैदराबाद मार्ग पर उड़ानों का संचालन करेगी। क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत केंद्र, राज्य सरकारें और हवाईअड्डा ऑपरेटर चुनिंदा एयरलाइनों को वित्तीय प्रोत्साहन देती हैं ताकि उन हवाई अड्डों से उड़ानों का संचालन प्रोत्साहित किया जा सके जहां उड़ानों की संख्या कम है तथा हवाई किराए को वहनीय रखा जा सके।मंत्री ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “जामनगर से बेंगलूर और हैदराबाद के लिए नई उड़ानों की 26 अगस्त को डिजिटल माध्यम से शुरुआत की जाएगी। इन उड़ानों का संचालन ‘उड़ान’ के तहत होगा।”उन्होंने कहा, “इससे न केवल परिवहन की सुविधा बढ़ेगी बल्कि जामनगर और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर