लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: आईबी और रॉ को नए प्रमुख मिले, अरुणाचल में 13 नौसैनिकों की मौत, नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 31, 2019 15:50 IST

कांग्रेस सांसदों द्वारा संसदीय दल का नेता पुन: निर्वाचित किए जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कई ‘‘निर्णायक कदमों’’ पर विचार किया जा रहा है और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘‘निडर नेतृत्व’’ की प्रशंसा की।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बीजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया और हिन्जिली सीट को चुना। प्रख्यात वैज्ञानिक और चक्रवात चेतावनी विशेषज्ञ मृत्युंजय मोहपात्रा को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया।

साल 2019 में जून में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :

एक जून : नई दिल्ली : कांग्रेस सांसदों द्वारा संसदीय दल का नेता पुन: निर्वाचित किए जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कई ‘‘निर्णायक कदमों’’ पर विचार किया जा रहा है और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘‘निडर नेतृत्व’’ की प्रशंसा की।

दो जून : भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बीजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया और हिन्जिली सीट को चुना।

चार जून : नई दिल्ली : प्रख्यात वैज्ञानिक और चक्रवात चेतावनी विशेषज्ञ मृत्युंजय मोहपात्रा को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया।

नौ जून : नई दिल्ली : सामरिक रूप से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने 40 से अधिक सुखोई लड़ाकू विमानों को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लैस करने का फैसला किया।

10 जून : पठानकोट : एक अदालत ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में खानाबदोश समुदाय की आठ साल की बच्ची से 17 माह पूर्व किए गए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मंदिर के संरक्षक समेत तीन लोगों को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा सुनाई।

13 जून : नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के सघन वन्य पर्वतीय क्षेत्र में 10 दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए एएन-32 मालवाहक विमान में सवार सभी 13 नौसैनिकों की मौत हो गई।

17 जून : नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान पार्टी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

18 जून : नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया जबकि केरल के सांसद के. सुरेश को निचले सदन में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया।

24 जून : जयपुर/नई दिल्ली : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का दिल्ली में एम्स में इलाज के दौरान निधन।

26 जून : नई  दिल्ली : खुफिया ब्यूरो (आईबी) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) को नये प्रमुख मिले। सरकार ने आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार और सामंत गोयल के नामों को मंजूरी दी।

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019ईयर एंडर 2019जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीराहुल गांधीअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी