लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: चंद्रयान-दो से संपर्क टूटा, पी चिदंबरम तिहाड़ पहुंचे, अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 31, 2019 17:10 IST

चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की भारत की कोशिश बड़ी निराशा में बदल गई जब चंद्रयान-दो के लैंडर विक्रम का चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ सेकेंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रख्यात कानूनविद् एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 की उम्र में निधन।प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा नये प्रधान सचिव नियुक्त किए गए।

वर्ष 2019 के सितंबर माह में देश भर में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है :

एक सितंबर : नयी दिल्ली : प्रख्यात मुस्लिम नेता आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

पांच सितंबर : नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में जेल जाना पड़ा।

सात सितंबर : बेंगलुरु : चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की भारत की कोशिश बड़ी निराशा में बदल गई जब चंद्रयान-दो के लैंडर विक्रम का चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ सेकेंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया।

आठ सितंबर : नई दिल्ली : प्रख्यात कानूनविद् एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 की उम्र में निधन।

11 सितंबर : नई दिल्ली : प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया जबकि पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा नये प्रधान सचिव नियुक्त किए गए।

16 सितंबर : श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के तीन बार के मुख्यमंत्री एवं पांच बार के सांसद फारुक अब्दुल्ला को जन सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और उनके घर को जेल घोषित कर दिया गया।

18 सितंबर : नई दिल्ली : सरकार ने ई-सिगरेट और मिलती-जुलती वस्तुओं के उत्पादन, आयात एवं बिक्री पर रोक लगाई।

19 सितंबर : नई दिल्ली : एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को अगला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया।

20 सितंबर : पणजी : 28 सालों में सबसे बड़ी कटौती करते हुए, सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स को 10 प्रतिशत तक घटा दिया।

21 सितंबर : नई दिल्ली : जोया अख्तर की फिल्म “गली बॉय” को ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना गया।

24 सितंबर : नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को 2018 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चुना गया।

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019पी चिदंबरमअमिताभ बच्चनमोदी सरकारदादासाहब फाल्केइंडियन एयर फोर्सकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब