लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर के किशोर सुधार गृह से पांच किशोर फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:47 IST

Open in App

पुलिसकर्मियों एवं अन्य सुरक्षाकर्मियों के गहरी नींद में रहने के दौरान मुख्य गेट का ताला खोलकर बुलंदशहर के एक किशोर सुधार गृह से पांच किशोर फरार हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन पुलिसकर्मियों को लेकर निंलबित कर दिया गया है और उनपर लापरवाही को लेकर मामला दर्ज किया गया है, इसी बीच, भागे पांच किशोरों में दो को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात को यहां सदर तहसील के समीप किशोर सुधार गृह के पांच कैदी मुख्य द्वार का ताला खोलकर भाग गये, उस वक्त ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गहरी नींद में थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ताले की चाबी खुले में रखी थी , इन पांचों ने चाबी ले ली और ताला खोल लिया। सिंह के अनुसार ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने कमरे में सो रहे थे और सुरक्षागार्ड भी मुख्य द्वार के पास गहरी नींद में था। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है और उनके विरूद्ध लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी