लाइव न्यूज़ :

मवेशी चोरी में लिप्त पांच व्यक्ति दिल्ली में पकड़े गए

By भाषा | Updated: July 26, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से मवेशी चोरी करने में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले एजाज (33), इरशाद (35), इस्माईल (24), सजत (53) और नबिया (55) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 12 जनवरी को पुलिस को मुख्य नजफगढ़ छावला रोड से भैंस चोरी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि अज्ञात लोगों ने देखभाल करने वाले को रस्सी से बांधकर चार भैंसें चुरा ली हैं।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि पांच व्यक्ति अपने पिकअप टेंपो से गोयला डेयरी-द्वारका रोड पर आएंगे, जिसके बाद सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि एक टेंपो आते देखा गया और उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने बैरिकेड को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की। हालांकि, स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराने के बाद टेंपो रुक गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘‘दो लोगों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका जवाब दिया गया और दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। उन्हें उनके तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।’’

पुलिस ने कहा कि आरोपी मवेशियों, मुख्य रूप से भैंसों को चुराते थे और उन्हें मेरठ में बेचते थे।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो देशी पिस्तौल, तीन चाकू, दो कारतूस, एक पिकअप वैन समेत अन्य चीजें बरामद की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर