विहिप नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 16:26 IST2021-09-13T16:26:19+5:302021-09-13T16:26:19+5:30

Five persons arrested for firing on VHP leader | विहिप नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

विहिप नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

जमशेदपुर (झारखंड), 13 सितंबर झारखंड के जमशेदपुर स्थित बागबेरा पुलिस थाना क्षेत्र में रेलवे रनिंग रूम के पास विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक स्थानीय नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल पांच लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि बबलू कुमार सिंह को बृहस्पतिवार को निजी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गोली मार दी थी। विहिप जमशेदपुर महानगर कमेटी के सचिव दीपक वर्मा ने बताया था कि सिंह विहिप बागबेरा कमेटी के अध्यक्ष हैं।

सिंह को गोली लगी थी और उनका टाटा मेन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुल पांच से छह गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने बताया कि यह घटना सरकारी जमीन का एक टुकड़ा हड़पने को लेकर निजी रंजिश के चलते हुई।

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five persons arrested for firing on VHP leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे