लाइव न्यूज़ :

आंधी तूफान से पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मदद का ऐलान

By भाषा | Updated: April 22, 2021 15:43 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अप्रैल उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात आई तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण हुई घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक बुधवार प्रदेश में देर रात तेज आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने तथा अन्य घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें अयोध्या में दो, लखीमपुर खीरी, गोंडा तथा फिरोजाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।

प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामलों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारियों को आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने इस आपदा में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

योगी ने कहा कि सम्बन्धित जिलाधिकारी नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को अविलम्ब मुआवजा प्रदान करें।

उन्होंने कहा है कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायगी।

इस बीच मौसम केंद्र के रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और हल्की बूंदाबांदी हुई।

इस अवधि में लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा तथा सीतापुर में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), महराजगंज, बलिया, श्रावस्ती, उन्नाव, बरेली तथा मुरादाबाद में दो-दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने और बिजली चमकने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा