लाइव न्यूज़ :

बिहार में पांच लोगों की कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:11 IST

Open in App

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर अंचल के जुडावनपुर थाना अंतर्गत चकसिंगार गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी।पुलिस अधीक्षक मनीष ने बृहस्पतिवार को बताया कि शराब पीने की बात ग्रामीणों ने बतायी है जिसकी पुष्टि मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। घटना बुधवार की है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर मामला है और इसमें जो भी संलिप्त होंगे उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा सभी घरों की तलाशी ली जा रही है।जुडावनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 25 अगस्त को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी और कल से लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीनों के पास से देसी शराब बरामद की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर