लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के पांच नए मामले

By भाषा | Updated: October 25, 2021 12:16 IST

Open in App

लेह, 25 अक्टूबर लद्दाख में कोविड-19 के पांच नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,904 हो गई है, वहीं केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 37 रह गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से लद्दाख में कोविड-19 से 208 मरीजों की मौत हुई है। इनमें लेह में 150 लोगों ने दम तोड़ा है और करगिल में 58 लोग संक्रमण से मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित छह मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 20,659 हो गई है। उन्होंने बताया कि लद्दाख में कुल 173 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

लद्दाख में रविवार को कोविड-19 से किसी के गंवाने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी पांच नए मामले लेह में सामने आए हैं।

इसके साथ ही लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 37 हो गई है जिसमें से लेह में 36 और करगिल जिले में एक मरीज का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर