अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले
By भाषा | Published: December 9, 2020 10:49 AM2020-12-09T10:49:49+5:302020-12-09T10:49:49+5:30
पोर्ट ब्लेयर, नौ दिसम्बर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,778 हो गए।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पांच नए मामलों में चार ने हाल ही में यात्रा की थी और एक पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करते हुए संक्रमित पाया गया।
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 16 और लोग ठीक भी हुए और इसके साथ ही यहां संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 4,647 हो गई है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 70 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वायरस से यहां 60 लोगों की मौत हुई है।
अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने अभी तक कुल 1,42,665 नमूनों की कोविड-19 की जांच की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।