लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मां-बेटे सहित पांच की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:24 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), पांच नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रही बस बेकाबू होकर डिवाइडर पार करती हुई आगरा की ओर जा रही कार से जा टकराई। इस भिड़ंत में कार में सवार मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया । मरने वालों में बस चालक भी शामिल है।

मथुरा के देहात पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार तड़के उस समय हुआ जब आगरा से एक खाली बस नोएडा की ओर जा रही थी । उन्होंने बताया कि तभी नौहझील क्षेत्र के किमी संख्या 71 पर यह बस बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक कार से टकरा गयी ।

अधिकारी ने बताया कि यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि न केवल कार के परखच्चे उड़ गए, बल्कि दोनों वाहनों की चालकों की भी मौके पर ही मौत हो गयी ।उन्होंने बताया कि बस चालक की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी बलविंदर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में जिन अन्य लोगों की मौत हुयी है उनमें शिव सागर (26) , उसकी मां प्रेमलता (47) के अलावा शिव का चचेरा भाई गौरव यादव (24) और दोस्त आर्यन यादव (22) की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी लोग गाजियाबाद जिले के रहने वाले थे ।

उन्होंने बताया कि शिव का भाई मोहनीश (22) गंभीर रूप से घायल हो गया है जिये नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के पश्चात मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम