लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में पांच साइबर ठग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:36 IST

Open in App

नोएडा, 21 जून नोएडा व लखनऊ पुलिस की साइबर अपराध टीम ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को नोएडा की एक अदालत में पेश करने के बाद अयोध्या ले जाया जाएगा। इस मामले में मुकदमा जनपद अयोध्या में दर्ज है और सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक (साइबर अपराध) त्रिवेणी सिंह ने बताया कि थाना राम जन्मभूमि (जनपद अयोध्या) में 30 जनवरी 2021 को एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोप है कि राममंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर, कुछ लोग श्रद्धालुओं से ठगी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही नोएडा तथा लखनऊ साइबर अपराध टीम ने सोमवार को सूचना के आधार पर आशीष गुप्ता, नवीन कुमार, सुमित कुमार, मार, अमित झा और और सूरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो सिम कार्ड, 50 आधार कार्ड की छाया प्रति आदि बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानकारी प्राप्त की जा रही है कि धोखाधड़ी के इस मामले में और कौन कौन संलिप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित