लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण का पहला चरण इस साल के अंत तक हो जाएगा पूरा, जानिए कब कर पाएंगे रामलला के दर्शन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2023 20:05 IST

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल परकोटा (बाहरी परिधि) सहित 30 दिसंबर, 2024 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस साल के अंत तक मूर्ति स्थापित हो जाएगी और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यह पूछे जाने पर कि पूरे मंदिर का निर्माण कब तक पूरा हो जाएगा, समिति प्रमुख ने कहा कि दिसंबर 2025 में मंदिर का परिसर बनकर तैयार हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर निर्माण को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने एक बड़ी जानकारी दी मंदिर निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगादिसंबर 2025 में मंदिर का परिसर बनकर तैयार हो जाएगा

नई दिल्ली: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या में जारी भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। नृपेंद्र मिश्र ने बताया हैराम मंदिर निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है और पहले चरण के पूरा होने के बाद भक्त मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।

एएनआई से बात करते हुए नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि हले चरण में अन्य कार्यों के अलावा भूतल पर पांच 'मंडप' पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि राम मंदिर का पहला चरण 30 दिसंबर, 2023 तक पूरा किया जाना चाहिए। हले चरण में, भूतल पर पाँच 'मंडप', जिनमें से सबसे प्रमुख गर्भगृह है जहाँ भगवान की मूर्ति स्थापित की जाएगी, इसे पूरा किया जाना चाहिए। पांच मंडपों के निर्माण में करीब 160 खंभे लगे हैं। उनमें आइकनोग्राफी (दृश्य चित्र और प्रतीक) का काम पूरा किया जाना चाहिए। मंदिर के निचले हिस्से में भगवान राम का संक्षिप्त विवरण (पहले चरण में) शुरू किया जाएगा, और बिजली सुविधा और अन्य सुविधाएं पूरी की जानी चाहिए। ये सभी काम 30 दिसंबर 2023 तक पूरे कर लिए जाएंगे।"

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल परकोटा (बाहरी परिधि) सहित 30 दिसंबर, 2024 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस साल के अंत तक मूर्ति स्थापित हो जाएगी और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यह पूछे जाने पर कि पूरे मंदिर का निर्माण कब तक पूरा हो जाएगा, समिति प्रमुख ने कहा कि दिसंबर 2025 में मंदिर का परिसर बनकर तैयार हो जाएगा।

पहला चरण दिसंबर 2023 तक, दूसरा दिसंबर 2024 तक और तीसरा दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मेरा प्रयास है कि 30 दिसंबर, 2023 तक भक्त अपने आराध्य का दर्शन कर सकें। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याLord Ramउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी