लाइव न्यूज़ :

इस साल कोविड से यूपी में हुई पहली मौत, 192 नए मामले आए सामने; अलर्ट पर स्वास्थय विभाग

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2023 12:11 IST

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,050 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,45,104 हो गई है। पिछले 203 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक यूपी में कोविड को 192 नए मामले सामने आए। वर्तमान में, राज्य में 842 कोविड मामले हैं।

Covid cases in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक यूपी में कोविड को 192 नए मामले सामने आए। जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। इस साल कोविड-19 से पहली मौत के बाद स्वास्थय विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने बताया कि अभी 4 सक्रिय मामले हैं। यह सभी स्वस्थ हैं और घरों में रहकर उपचार करा रहे हैं। त्यागी ने लोगों से कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि  10 और 11 में हमारा मॉक ड्रिल होगा। 

  राजधानी लखनऊ में गुरुवार 35 और लोगों ने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। वर्तमान में, राज्य में 842 कोविड मामले हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला की गुरुवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मरने वाली महिला लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली थी और उसे आलमबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

देश में संक्रमण के 6,050 नए मामले आए सामने

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,050 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,45,104 हो गई है। पिछले 203 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 पर पहुंच गई है।

देश में पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक तथा राजस्थान में दो-दो और दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,943 हो गई।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब