लाइव न्यूज़ :

श्री संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के स्क्रैप यार्ड में लगी आग

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:53 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), 28 मार्च मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित श्री संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के स्क्रैप यार्ड में रविवार को आग लग गई।

परियोजना के सुरक्षा अधिकारी के. एस. कुशराम ने बताया कि यह आग रविवार दोपहर को लगी और इस पर आधा दर्जन दमकलों ने करीब तीन घंटे में काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि यह आग सूखी घास में लगी आग से भड़की।

कुशराम ने बताया कि आगजनी होने पर अधिकारियों ने सबसे पहले पास के ही डीजल पंप को बचाने का प्रयास किया, जिसमें हम सफल भी हुए। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते यह आग करीब 30 एकड़ में फैल गई। उन्होंने कहा कि आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर तक काला धुआं फैल गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?