लाइव न्यूज़ :

सियालदाह से अजमेर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए ट्रेन की बोगी की खिड़कियों से बाहर कूदे यात्री

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2023 16:09 IST

यूपी के कौशांबी में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सियालदाह से अजमेर जा रही ​​कौशांबी-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में मंगलवार को अचानक आग लग गई।

Open in App

लखनऊ: ओडिशा के बालासोर में पिछले हफ्ते हुए रेल हादसे की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को एक और बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, सियालदाह से अजमेर जा रही ​​एक्सप्रेस ट्रेन में एक बोगी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया।

आखिरकार, हंगामे के बीच कई यात्रियों ने डब्बे की खिड़की से बाहर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार घटना कानपुर- प्रयागराज रेल लाइन पर कौशांबी जिले में भरवारी स्टेशन के पास की है। ट्रेन जैसे ही प्रयागराज स्टेशन के आगे कौशांबी जिले में भरवारी स्टेशन के पास पहुंची, अचानक डिब्बे में आग लगने से हड़कंप मच गया। 

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से 12987 कौशाम्बी-सियालदह एक्सप्रेस में आग लग गई। ट्रेन को रोकने के लिए यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी और फिर ट्रेन के रुकते ही कई यात्री खिड़की से बाहर कूदने लगे।  बाद में रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस को रोका गया

दूसरी ओर सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस को मंगलवार को दोपहर में ओडिशा के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया क्योंकि यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को कोच के अंदर लगी वातानुकूलन इकाई (एयर कंडीशनिंग यूनिट) से धुआं निकलने की सूचना दी। हालांकि धुंए पर तत्काल काबू पा लिया गया, लेकिन यात्रियों ने आगे किसी खराबी की आशंका के कारण कोच में यात्रा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कोच को बदलने की मांग की। 

एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले कुछ यात्रियों ने बी-5 कोच में धुआं उठते देखा और शोर मचाया। उन्होंने कहा कि इसके बाद ज्यादातर यात्री कोच से नीचे उतर गए और ट्रेन में सवार होने से इनकार कर दिया।

पूर्व तट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, 'ब्रह्मपुर स्टेशन के पास सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-5 में बिजली की मामूली समस्या होने की सूचना मिली थी। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत समस्या पर ध्यान दिया और इसे ठीक कर दिया।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :रेल हादसाउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos