लाइव न्यूज़ :

नागपुर में ‘विक्को लेबोरेट्रीज’ की एक इकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: March 8, 2021 13:23 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र) आठ मार्च नागपुर में विक्को लेबोरेट्रीज’ की एक इकाई में भीषण आग लगने से उसका भूतल और उसके ऊपर की दो मंजिलें ढह गईं।

नागपुर महानगर पालिका के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने एक प्रेस विज्ञप्ति में सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र में हिंगना औद्योगिक क्षेत्र के ‘प्लॉट नंबर’ एस-89 स्थित इकाई में रविवार रात करीब 10 बजकर 49 मिनट पर आग लगी।

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग के कारण धधकती गर्मी के चलते भूतल और उसके ऊपर की दो मंजिलें ढह गईं।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। परिसर में मौजूद मोम और ‘अल्कोहल’ के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ आग लगने से उद्योग का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र प्रभावित हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने का काम जारी है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?