लाइव न्यूज़ :

डंपर और टैंपो में टक्कर के बाद लगी आग, तीन जिंदा जले

By भाषा | Updated: November 28, 2020 12:04 IST

Open in App

देवास, 28 नवम्बर मध्यप्रदेश में देवास जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर भौंरासा फाटे के समीप डंपर व टैंपो ट्रेवलर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। आग से टैंपो ट्रेवलर में फंसे तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) किरण शर्मा ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार- शनिवार की दरम्यान रात को एक बजे के आसपास हुई; हादसे की सूचना मिलते ही देवास, भौंरासा व सोनकच्छ से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे भोपाल से आ रही टैंपो ट्रेवलर सामने गलत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गई; टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि डंपर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया जबकि जबकि ट्रेवलर में तीन लोग फंस गए, आग की लपटे तेज होने से उनकी वाहन में ही जलने से मौत हो गई।

शर्मा ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाए गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में टैंपो ट्रेवलर पूरी तरह जल गई, जबकि डंपर का भी अगला हिस्सा जला है।

डीएसपी किरण शर्मा ने बताया कि मृतक सभी उज्जैन जिले के पीपलीना के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान श्याम माली (45 वर्ष), पप्पू ठाकुर (32 वर्ष) और शिवनारायन नामदेव (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी