लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, तीन की मौत

By भाषा | Updated: October 28, 2019 14:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देपटाखा दुकान में आग लगने से दुकान मालिक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैमाकड़ी गांव के बाजार में काशी सेन ने पटाखे की दुकान लगाई थी।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दीपावली की रात पटाखा दुकान में आग लगने से दुकान मालिक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के माकड़ी गांव में पटाखा दुकान में आग लगने से काशी सेन, बलराम नेताम और शिवलाल श्रीमाली की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माकड़ी गांव के बाजार में काशी सेन ने पटाखे की दुकान लगाई थी। उसके दो मित्र बलराम नेताम और शिवलाल उसकी मदद कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे दुकान में अचानक आग लग गई और पटाखा होने की वजह से तत्काल पूरी दुकान से लपटें निकलने लगीं।

आग के कारण तीनों को वहां से निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को वहां भेजा गया तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बाद में पुलिस ने वहां से तीन शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर