लाइव न्यूज़ :

आग हादसा : भरूच अस्पताल के न्यासियों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:36 IST

Open in App

भरूच, 13 मई पुलिस ने भरूच स्थित कोविड-19 अस्पताल के कुछ न्यासियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जहां इस महीने की शुरुआत में आग हादसे में 16 मरीजों समेत 18 लोगों की जान चली गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी भरूच के ‘बी’ संभाग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) के तहत बुधवार को मामला दर्ज की गयी।

पुलिस निरीक्षक बी एम परमार ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विकास सुंदा सरकार की तरफ से इस मामले में शिकायतकर्ता हैं।

एक मई को ‘वेल्फेयर अस्पताल’ के आईसीयू वार्ड में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों और दो प्रशिक्षु नर्सों की मौत हो गई थी। यह अस्पताल एक परोपकारी ट्रस्ट चलाता है।

परमार ने बताया कि बंबई पटेल वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष खालिद पटेल और ट्रस्ट के अन्य न्यासियों एवं मुख्य पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्राथमिकी के मुताबिक, घटना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बॉम्बे पटेल वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल की दो इमारतें हैं - एक पुराना परिसर और एक नया भवन।

जिलाधिकारी ने निर्दिष्ट कोविड-19 अस्पताल चलाने की इजाजत पुरानी इमारत में दी थी लेकिन अधिकारियों को सूचित किए बिना प्रबंधन ने कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पताल नयी इमारत में शुरू किया।

प्राथमिकी में कहा गया कि 75 बिस्तरों वाला निर्दिष्ट अस्पताल उचित प्राधिकरण से अनुमति लिए बिना या अग्नि सुरक्षा से संबंधित ‘अनापत्ति प्रमाण-पत्र’ लिए बिना चालू कर दिया गया था।

इसमें बताया गया कि घटना के वक्त अस्पताल में कोविड-19 के 42 मरीज भर्ती थे।

प्राथमिकी में बताया गया कि जांच में यह भी सामने आया कि नयी इमारत को बीयू (इमारत प्रयोग) का दर्जा भी नहीं दिया गया था।

इसमें बताया गया कि तीन से चार अग्निशामक उपकरणों के अलावा इमारत में कोई आपातकालीन अलार्म प्रणाली नहीं थी जिससे यह हादसा हुआ। साथ ही कहा गया है कि प्रबंधन द्वारा स्टाफ को इन उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो