लाइव न्यूज़ :

कनिका को पता था वो कोरोना वायरस से संक्रमित है, फिर भी लोगों से मिली, पढ़ें FIR में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By गुणातीत ओझा | Updated: March 21, 2020 16:57 IST

सीएमओ द्वारा दी गई तहरीर में लिखा है कि कनिका 14 मार्च को लखनऊ आई थी। जांच में वह कोरोना धनात्मक (पाजिटिव) पाईं गई। लेकिन यह भी जान लेना जरूरी है कि कोरोना की जांच के सैंपल लेने के 24 घंटे बाद इसकी रिपोर्ट आती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित सिंगर कनिका कपूर पर लखनऊ पुलिस ने दर्ज की एफआईआरकनिका पर आरोप है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शंका के बाद भी वो लोगों से मिली

लखनऊः सिंगर कनिका कपूर की एक लापरवाही से लखनऊ ही नहीं कई अन्य शहरों के लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। कनिका ने लंदन से लौटने के बाद लखनऊ में एक के बाद एक कई पार्टियां की।  शुक्रवार देर रात कनिका कपूर पर लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उनपर हुई FIR में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 

सीएमओ द्वारा दी गई तहरीर में लिखा है कि कनिका 14 मार्च को लखनऊ आई थी। जांच में वह कोरोना धनात्मक (पाजिटिव) पाईं गई। लेकिन यह भी जान लेना जरूरी है कि कोरोना की जांच के सैंपल लेने के 24 घंटे बाद इसकी रिपोर्ट आती है। लंदन से मुम्बई आने और फिर वहां से 14 मार्च को लखनऊ पहुंची कनिका कपूर की अमौसी एयरपोर्ट पर जांच हुई थी। यहां जांच के बाद टीम ने बुखार देखकर उन्हें घर में ही पृथक रहने के लिए कहा था। सीएमओ ने अपनी तहरीर में लिखा है कि कनिका ने स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं किया। साथ ही कई सामाजिक कार्यों व समारोहों में हिस्सा भी लिया। इस एफआईआर के लिये स्वास्थ्य विभाग ने कनिका पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कनिका ने एयरपोर्ट पर कई गलत जानकारी भी दी। कोरोना की पुष्टि होने बाद भी मानकों को पूरा नहीं किया। अफसरों का कहना है कनिका की पुष्टि होने बाद एंबुलेंस में जाते वक्त मास्क तक नहीं लगाया था। पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 188,269 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। 

कनिका ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में खुद के कोरोना से संक्रमित होने का खुलासा किया। कनिका में संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके पूरे परिवार को भी अब सघन निगरानी में रखा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकनिका कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील