लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेत्री के साथ बलात्कार के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: November 30, 2020 11:50 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर मुंबई पुलिस ने शादी के बहाने 26 वर्षीय एक टीवी अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के लिए एक कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह यहां वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री द्वारा शिकायत करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे शादी करने का वादा करने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र भी 26 साल है और दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अभिनेत्री को आश्वासन दिया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन जब उसने बाद में ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो महिला ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (प्राथमिकी) दर्ज कराई।

वर्सोवा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने कहा, "हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?