लाइव न्यूज़ :

‘तिरंगा यात्रा’ निकालने को लेकर आप विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 17, 2021 00:18 IST

Open in App

स्वतंत्रता दिवस पर आवश्यक अनुमति के बगैर ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विधायक ने राष्ट्रीय राजधानी के कल्याणपुरी से कोंडली स्थित अपने कार्यालय तक मार्च किया। पूर्वी दिल्ली के कोंडली से विधायक कुमार ने कहा कि कोविड से जुड़े नियमों का पालन करने के बावजूद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “दिल्ली पुलिस भाजपा द्वारा निकाली गई आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज कर रही है? हम बाइक पर थे, मास्क पहने हुए थे, सामाजिक दूरी बनाए हुए थे और सभी नियमों का पालन कर रहे थे, और तब भी हम पर प्राथमिकी कर दी गई।” कुमार ने कहा, “क्या हम अपना स्वतंत्रता दिवस नहीं मना सकते।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किसी भी रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है