लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः कांग्रेस MLA की बढ़ी मुश्किलें, छात्रा से रेप का मामला हुआ दर्ज 

By IANS | Updated: February 2, 2018 15:23 IST

भोपाल केडीआईजी ने बताया कि छात्रा प्रयांशू सिंह ने जेल अधीक्षक के माध्यम से गुरुवार को एक आवेदन भेजा था, जिसमें उसके साथ कई बार दुष्कर्म किए जाने की बात कहीं गई।

Open in App

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत कटारे की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ दो अलग-अलग थानों में छात्रा से दुष्कर्म और अपहरण के मामले दर्ज कर लिए हैं। छात्रा फिलहाल जेल में है क्योंकि कटारे ने छात्रा पर ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने छात्रा को पांच लाख रुपये लेते हुए पकड़ा था। 

भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार (2 फरवरी) को बताया कि छात्रा प्रयांशू सिंह ने जेल अधीक्षक के माध्यम से गुरुवार को एक आवेदन भेजा था, जिसमें उसके साथ कई बार दुष्कर्म किए जाने की बात कहीं गई, वहीं उसकी मां ने बजरिया थाने में जबरन अगवा करने की शिकायत की थी। इस आधार पर महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म और बजरिया थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

बजरिया थाने के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत पर विधायक कटारे के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पत्रकारिता की छात्रा पर विधायक कटारे ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने कटारे पर दुष्कर्म करने सहित तमाम आरोप लगाए थे। हालांकि, इसके बाद एक अन्य वीडियो में उसने पहले जारी वीडियो में लगाए गए आरोपों को मजाक बताते हुए कटारे से माफी भी मांगी थी।

कटारे की शिकायत के आधार पर पुलिस की अपराध शाखा ने 24 जनवरी की देर शाम छात्रा को कटारे से पांच लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उसके बाद से छात्रा केंद्रीय जेल भोपाल में है। 

छात्रा की मां की शिकायत पर कटारे के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज होने से इस मामले में नया मोड़ आ गया है। इससे पहले पुलिस की अपराध शाखा कटारे से उनका मोबाइल फोन ले चुकी है, उसकी भी जांच हो रही है। पुलिस द्वारा अपहरण का मामला दर्ज किए जाने के बाद हेमंत कटारे से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए। 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा का कहना है कि यह मामला पूरी तरह राजनीतिक हो गया है, भाजपा सरकार यह सब प्रदेश के उपचुनाव के मद्देनजर कर रही है। पार्टी हेमंत के साथ है। 

टॅग्स :रेपकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO