लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सप्लाई बंद करने से मरीज की मौत, दो डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 7, 2021 09:28 IST

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी के में मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल के दो डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देजबरन मरीज का ऑक्सीजन हटाने पर गई जान प्रशासन पर इलाज के दौरान जबरन अधिक पैसे मांगने और धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्जमामला कोतवाली पुलिस थाना में दर्ज कराया गया है

लखनऊ : बाराबंकी में मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल के दो डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है । एक एफआईआर मरीज की ऑक्सीजन आपूर्ति बंद करने  से हुई मौत और दूसरी मरीज के इलाज के दौरान जबरन अधिक पैसे की मांग करने के बारे में है ।  

मेयो अस्पताल के दो डॉक्टरों को केवल हत्या का नहीं बल्कि दोषपूर्ण गैर कानूनी हत्या और सबूतों को गायब करने का दोषी ठहराया गया है ।

 दरअसल डॉ मनोज कुमार की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में दो डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई । डॉ मनोज ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को ऑक्सीजन आपूर्ति हटाए जाने के बाद उनकी बहन की मौत हो गई ।

सर्किल ऑफिसर सीमा यादव ने कहा कि  शिकायतकर्ता ने  आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को उसकी बहन की हालत में सुधार हो रहा था लेकिन डॉ विनय पांडे और डॉ रमेश मिश्रा उस पर अपनी बहन को कहीं और ले जाने का दबाव डालने लगे ।

उसके बाद डॉक्टरों ने उनकी बहन की ऑक्सीजन आपूर्ति बंद कर दी , जिससे उसकी मौत हो गई ।  सीओ ने कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है । 

वहीं एक दूसरे मामले में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जबरन वसूली करने और डराने के लिए एक और प्राथमिकी दर्ज की गई थी । 

इसमें शिकायतकर्ता लखनऊ निवासी दुष्यंत कुमार ने अस्पताल कर्मचारियों पर उन्हें धमकी देने और 14 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच उनके पिता के इलाज के दौरान और अधिक पैसे मांगने का आरोप लगाया ।

सीओ ने कहा कि  इस केस में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है क्योंकि शिकायत में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है हमने मौत के समय मृत व्यक्ति की संपत्ति गलत ढंग से गबन करने और शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने के तहत धाराएं लगाई हैं । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?