लाइव न्यूज़ :

रकबर मामले की अंतिम सुनवाई छह मार्च को

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:28 IST

Open in App

जयपुर, 15 फरवरी रकबर खान मामले में अंतिम सुनवाई छह मार्च को होगी। यह मामला राजस्थान के अलवर जिले में 2018 में गौ तस्करी के संदेह में भीड़ द्वारा युवक रकबर खान से मारपीट का है जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी थी।

परिवादी पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता कासिम खान ने बताया कि राज्य सरकार ने मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। अदालत ने सोमवार को मामले में आगे जिरह करने से इंकार कर दिया। अदालत मामले की अंतिम सुनवाई छह मार्च को करेगी।

इससे पूर्व पीड़ित रकबर की मां हबीबन सुलेमान और चश्मदीद गवाह असलम ने अलवर के जिला व सत्र अदालत में मामले को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरण के लिये अर्जी लगाई थी।

अदालत में पेश अर्जी में परिवादी रकबर के परिजनों ने कहा था कि उन्हें पीठासीन अधिकारी से न्याय की उम्मीद नहीं है। उनका कहना था कि पीठासीन अधिकारी सबूतों और दस्तावेजों में आरोपियों का समर्थन कर रहे हैं। उनके अनुसार आरोपी और उनके परिजन खुले तौर पर कह रहे है कि उन्होंने पीठासीन अधिकारी को अपने पक्ष में कर लिया है और निर्णय उनके पक्ष में आयेगा।

आवेदन के अनुसार, ‘‘ऐसी स्थिति में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है और निष्पक्ष सुनवाई के लिये अदालत बदलने की गुहार की गई है।’’

अलवर में भीड़ द्वारा रकबर के साथ मारपीट मामले में विजय कुमार, धर्मेन्द्र यादव, परमजीत सिंह और नरेश सहित चार को गिरफ्तार किया गया था। जुलाई 2018 में अलवर के रामगढ में गौ तस्करी के संदेह में कुछ लोगों ने अकबर ऊर्फ रकबर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए