लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कार और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:48 IST

Open in App

आणंद (अहमदाबाद), 16 जून गुजरात के आणंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह हुई भीषण भिड़ंत में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन और पांच साल के दो बच्चों के अलावा, दो महिलाओं की भी मौत हो गई। पुलिस ने पहले हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। हादसा आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी शव निकाल लिए गए हैं। वे सभी महाराष्ट्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में छह लोग दो परिवारों के थे। दोनों परिवारों से एक-एक महिला, उनके पति और उनके एक-एक बच्चा शामिल हैं।

पुलिस उपाधीक्षक भारती बेन पंड्या ने कहा, ‘‘ कार की आगे की सीट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शुरू में आगे की सीट पर कितने शव थे उनका पता नहीं था। जब पत्रकारों ने पूछा तो किसी ने कह दिया कि 10 लोग मारे गए हैं। हालांकि बाद में नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।’’

उन्होंने बताया कि जिन मृतकों की पहचान हुई है, वह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर के निवासी थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे भावनगर जिले के वारतेज के निवासी थे और वे महाराष्ट्र से लौट रहे थे। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों की उम्र तीन से पांच साल के बीच थी।’’

आणंद जिले के पुलिस अधीक्षक अजित राजियन ने बताया कि हादसा राज्य के राजमार्ग पर हुआ, जब एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हादसे में नौ लोगों की मौत हुई। हमने मृतकों और आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर ली है। मृतक भावनगर के रहने वाले थे और सौराष्ट्र जा रहे थे। ट्रक दक्षिण गुजरात के सौराष्ट्र के मोरबी से आ रहा था।’’

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 15 फुट तक घिसटती चली गई और यह ट्रक में जाकर फंस गई। तारापुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को अलग किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एक अस्पताल में भेजा गया और तारापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है।

दुर्घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि की घोषणा की है। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी प्रत्येक मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार से संवेदना जताई।

पुलिस ने मृत व्यक्तियों की पहचान सिराजभाई जमालभाई अजमेरी (40), मुमताज सिराजभाई अजमेरी (35), रइसभाई सिराजभाई अजमेरी (5), अलताफभाई मोहम्मदभाई अजमेरी (38), अनिसाबानू अलताफभाई अजमेरी (32), मुसकान अलताफभाई (6), मुसतफाभाई रहीमभाई दारिया (28), रहीमभाई मुसाभाई सैयद (60) ओर राधवभाई मीराभाई गोहिल (48) के तौर पर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू