लाइव न्यूज़ :

देश में 229 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज

By भाषा | Updated: October 20, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,623 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,08,996 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 1,78,098 हो गई, जो 229 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 197 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,52,651 हो गई। देश में लगातार 26 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 115 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,78,098 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.52 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,020 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.15 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 59,44,29,890 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,23,702 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.10 प्रतिशत है, जो पिछले 51 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.34 प्रतिशत है, जो पिछले 117 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,34,78,247 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 99.12 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 197 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 77 और महाराष्ट्र के 49 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,52,651 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,39,865, कर्नाटक के 37,967, तमिलनाडु के 35,928, केरल के 27,002, दिल्ली के 25,090, उत्तर प्रदेश के 22,898 और पश्चिम बंगाल के 18,998 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर