लाइव न्यूज़ :

Watch: कश्मीर में आतंकियों द्वारा लक्षित हत्याओं पर बोले फारूक अब्दुल्ला- ये तब तक नहीं रुकेगा जब तक...

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 17, 2022 13:06 IST

नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्याओं के संबंध में एक टिप्पणी करते हुए कहा कि घाटी में ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देफारूक अब्दुल्ला का बयान शोपियां में आतंकवादियों द्वारा दिनदहाड़े कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की बेरहमी से हत्या करने के दो दिन बाद आया है।अब्दुल्ला ने कहा कि अब आर्टिकल 370 समाप्त कर दिया गया है, तो ऐसी हत्याएं क्यों नहीं रुकी हैं?घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमले को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है।

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्याओं के संबंध में बयान देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह तब तक नहीं रुकेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता। पहले वे कहते थे कि इस तरह की हत्याएं अनुच्छेद 370 के कारण हो रही हैं, लेकिन अब इसे समाप्त कर दिया गया है, तो ऐसी हत्याएं क्यों नहीं रुकी हैं? कौन जिम्मेदार है?

नेशनल कांफ्रेंस सुप्रीमो का बयान शोपियां में आतंकवादियों द्वारा दिनदहाड़े कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की बेरहमी से हत्या करने के दो दिन बाद आया है। बता दें कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर (केएफएफ) समूह ने ली है। 

पूरन कृष्ण भट्ट पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया था। भट्ट को शोपियां अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमले को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने में मोदी सरकार नाकाम है।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाकश्मीरी पंडितजम्मू कश्मीरनेशनल कॉन्फ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष