लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में आतंकवाद समाप्त होने की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: August 28, 2021 08:39 IST

Open in App

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी में आतंकवाद जल्द समाप्त होने की उम्मीद जताई है। अब्दुल्ला ने शुक्रवार को गांदेरबल जिले के पर्यटक स्थल सोनमर्ग में ‘सुरक्षा और ऊर्जा’ पर दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन के दौरान कहा,‘‘ आतंकवाद शीघ्र समाप्त हो जाएगा। भरोसा रखिए। हमें बचे रहना है और हमें देश को बचाए रखना है।’’ आतंकवाद के कारण जम्मू कश्मीर आने में लोगों में भय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘यमराज तो हर कहीं है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ यद्यपि जम्मू कश्मीर ‘धरती पर स्वर्ग’ है, तब भी लोग इस क्षेत्र की यात्रा करने से डरते हैं। हिंसा और आतंकवाद के कारण उन्हें इस बात का इत्मिनान नहीं है कि वे घर जिंदा वापस लौट भी पाएंगे अथवा नहीं। लेकिन मैं खुश हूं कि आप (आगंतुक) आए, आप ने यहां आने का निश्चय किया। जब आप वापस जाएं तो आपने जो देखा उसे अपने मित्रों को बताएं।’’ श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद अब्दुल्ला ने कहा कि वह एक नया भारत देखना चाहते हैं, ऐसा भारत जो सभी के लिए हो। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान न तो मंदिर में हैं और न ही मस्जिद में। भगवान, अल्लाह हम सबमें हैं। यह हम सब की हार्दिक इच्छा है कि हम साथ रहें और साथ में तरक्की करें। हमने ऐसा देश बनाया है जो सबके साथ खड़ा है।’’ नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि कोविड-19 ने अमेरिका जैसे देशों को तबाह कर दिया लेकिन भारत गरीबी के बावजूद इससे अच्छे से निपटा। उन्होंने कहा,‘‘ हमारे वैज्ञानिक और चिकित्सा समुदाय ने देश को गौरवान्वित किया।’’ अब्दुल्ला ने कहा कि सोनमर्ग जैसी जगहों पर सुरंगों के निर्माण से लोगों के लिए सर्दियों में भी ऐसे क्षेत्रों की यात्रा करने का मार्ग प्रशस्त होगा और शीतकालीन खेलों के लिए मार्ग खुलेगा।उन्होंने कहा,‘‘ हम जम्मू कश्मीर में कुछ अहम सुरंगों का निर्माण कर रहे हैं। इसका एक हिस्सा इन सर्दियों में खुलने जा रहा है। यह लोगों के लिए सर्दियों में भी इस क्षेत्र की यात्रा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा, जो अब तक मुश्किल था। ये सुरंगें शीतकालीन खेलों के लिए भी अवसर पैदा करेंगी। इससे हमें ओलंपिक में अपने पदकों की संख्या में सुधार करने में मदद मिल सकती है। कई छोटे देश हमसे ज्यादा पदक जीतते हैं। हमें सुरंगों की जरूरत है। ये न सिर्फ सर्दियों में यात्रा सभंव करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि हमारी सेना के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट