लाइव न्यूज़ :

9 जून को जंतर-मंतर पर नहीं जुटेंगे किसान, टिकैत बोले- पहलवानों के कहने पर ही कार्यक्रम रद्द किया गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 6, 2023 17:22 IST

किसान नेता राकेश टिकैत ने साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के रेलवे की नौकरी पर वापस लौटने पर टिप्पणी करते हुए किसान नेता टिकैत ने कहा कि नौकरी पर जाना आंदोलन से वापस होना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने लिया बड़ा फैसला 9 जून को जंतर मंतर पर आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम रद्दटिकैत बोले- पहलावानों के कहने पर ही कार्यक्रम रद्द किया गया

नई दिल्ली: पहलवानों के समर्थन में 9 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान करने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने फिलहाल अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि पहलावानों के कहने पर ही कार्यक्रम रद्द किया गया है।

टिकैत ने कहा कि पहलवानों की अभी सरकार और गृहमंत्री से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि पहलवान आने वाले दिनों में आगे जो तारीख देंगे हम उसमें उनका समर्थन जरूर करेंगे। साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के रेलवे की नौकरी पर वापस लौटने पर टिप्पणी करते हुए किसान नेता टिकैत ने कहा कि नौकरी पर जाना आंदोलन से वापस होना नहीं है।

बता दें कि 5 जून, सोमवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया इस आंदोलन से पीछे हट गए हैं। हालांकि पहलवानों ने तुरंत ही इस खबर का खंडन किया। 

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी लड़ाई से पीछे हटने की खबरों पर बजरंग ने कहा, आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं। ये खबरें हमें नुक़सान पहुँचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। 

इससे पहले साक्षी मलिक ने भी खबरों पर स्पष्टीकरण दिया था। साक्षी ने कहा, "इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।"

बता दें कि इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस मंगलवार, 6 जून को  बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के उत्तर प्रदेश के गोंडा आवास पर पहुंची और पूछताछ की। इस संबंध में करीब 12 लोगों से बयान दर्ज किए गए हैं।  दिल्ली पुलिस ने मौके पर जाकर बयान देने वाले लोगों के नाम, पता और पहचान पत्र जुटाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उनके आवास में स्थित कर्मचारियों और समर्थकों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। 

टॅग्स :राकेश टिकैतWrestling Federation of Indiaबजरंग पूनियाविनेश फोगाटसाक्षी मलिकबृज भूषण शरण सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWFI ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक लगाया प्रतिबंध, डोपिंग-रोधी और अनुशासन उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया

भारत"बृज भूषण ने मुझे प्रताड़ित किया, मैं छह पीड़ितों में से एक हूँ": एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट बोलीं

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी