लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: यूपी सरकार करेगी किसानों की समस्याओं का समाधान! नोएडा में आंदोलन के बीच 5 सदस्यीय समिति का गठन, जानें क्या होगा काम

By अंजली चौहान | Updated: December 4, 2024 08:06 IST

Farmers Protest: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो दिनों के भारी विरोध के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने समस्या का समाधान खोजने की दिशा में एक कदम उठाया और इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने और एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया।

Open in App

Farmers Protest: किसान आंदोलन एक बार फिर से तेज हो गया है और उत्तर प्रदेश के किसान नोएडा बॉर्डर के जरिए दिल्ली में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। यह आंदोलन पिछले दो दिनों से चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में किसान बॉर्डर पर डंटे हुए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश ने बुधवार को किसानों की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया। राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव आईएएस अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। 

समिति के अन्य सदस्य हैं 

आईएएस पीयूष शर्मा, सचिव, बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास विभाग 

संजय खत्री, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ), नोएडा 

सौम्या श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ), ग्रेटर नोएडा 

कपिल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ), वाईईआईडीए 

गठन के संबंध में आधिकारिक आदेश के अनुसार, समिति एक महीने में सरकार को रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपेगी। गौरतलब है कि सोमवार को करीब 20 जिलों के किसानों ने संसद परिसर तक मार्च शुरू किया था, लेकिन उन्हें यूपी-दिल्ली सीमा पर रोक दिया गया।

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersयोगी आदित्यनाथUttar Pradesh GovernmentYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी