लाइव न्यूज़ :

नोएडा में किसानों का धरना, 100 से अधिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:10 IST

Open in App

विभिन्न मांगों को लेकर 81 गांवों के किसान आज भी नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने पहुंचे, और वहां पहले से ही तैनात पुलिस बल ने किसानों को हरौला गांव के पास घेर लिया तथा करीब सवा सौ किसानों एवं किसान नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। किसानों की आबादी निस्तारण, मुआवजा तथा 10 प्रतिशत के हिसाब से भूखंड आवंटन समेत विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने पहुंचे किसान नेता सुखबीर पहलवान समेत 33 लोगों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि जनपद में कोविड-19 के चलते धारा 144 लगी है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान परिषद के बैनर तले बृहस्पतिवार को भी सवा सौ किसान तथा कांग्रेस नेता अनिल यादव नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने के लिए आए। पुलिस ने उन्हें समझाने- बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता अनिल यादव ने कहा कि वह किसान हैं, तथा उनकी लड़ाई पुलिस से नहीं बल्कि नोएडा प्राधिकरण से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

कारोबार28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी बोले-यूपी में 16 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन

क्राइम अलर्टइमारत की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?