लाइव न्यूज़ :

किसान संगठन ने कहा आंदोलन समाधान नहीं

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:32 IST

Open in App

कोयंबटूर,29 जनवरी तमिलनाडु के एक किसान संगठन ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर हो रहा आंदोलन इसका समाधान नहीं है ।

किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) वेलनगिरी उजावन ने कहा कि इसके बजाय किसानों को एक संगठन बनाना चाहिए और अपनी उपज की कीमत खुद तय करनी चाहिए।

वेलनगिरी के अध्यक्ष उजवान कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि किसान एफपीओ बना सकते हैं और मूल्य तय कर सकते हैं ताकि उन्हें अपनी उपज का विपणन करने के लिए बिचौलियों, मंडियों, व्यापारियों या सरकार पर निर्भर रहने की जरूरत न पड़े ।

उन्होंने कहा, ईशा आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से 2013 में स्थापित एफपीओ का पहले साल में 40,000 रुपये का कारोबार हुआ था, जो पिछले वित्त वर्ष में 11 करोड़ रुपये था और इस वित्त वर्ष में 12.5 करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद थी।

तीन कृषि कानूनों के बारे में उन्होंने कहा कि पहले भी प्रतिबंधों से एफपीओ पर कोई असर नहीं पड़ा है और नए कानूनों से रैयतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि कीमतों और बाजारों पर किसानों ने खुद फैसला लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस