लाइव न्यूज़ :

पंजाब और हरियाण के किसानों ने ‘महिला किसान दिवस’ मनाया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जनवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की योजना गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने आंदोलन में महिलाओं के योगदान व समर्थन को मान्यता देने के लिए ‘महिला किसान दिवस’ मनाया।

पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों और प्रदर्शन स्थलों पर महिला वक्ताओं ने अपनी बात रखी।

पंजाब के बरनाला में धनौला गांव में कार्यक्रम हुआ जहां पर भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहण) की महिला कार्यकर्ता धरना दे रही हैं।

भाकियू (यू) की महिला कार्यकर्ता सुखदीप कौर ने कहा, ‘‘ हम यह संदेश देना चाहती हैं कि हम कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अपने भाइयों के पीछे पूरी मजबूती से खड़ी हैं। हम अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेंगे जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती।’’

‘महिला किसान दिवस’ के तहत पंजाब के बरनाला, फिरोजपुर, अमृतसर, पटियाला, मोगा और हरियाणा के हिसार, जींद, भिवानी, सोनीपत सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस बीच, 26 जनवरी को प्रस्तावित टैक्टर रैली से पहले पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ने किसानों को प्रेरित करने का काम शुरू कर दिया है।

किसान नेताओं ने सोमवार को कहा कि इस हफ्ते के आखिर में पंजाब और हरियाण के कई किसान जत्थे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ रैली के लिए कूच कर देंगे।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमा पर गत करीब दो महीने से धरना दे रहे हैं जिनमें अधिकतर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम