लाइव न्यूज़ :

पटियाला में जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग को किसानों ने बाधित किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जनवरी पंजाब के पटियाला जिले में फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म "गुड लक जेरी" की शूटिंग शनिवार को किसानों के एक समूह ने कुछ देर के लिए बाधित कर दी। किसानों ने अभिनेत्री से तीन कृषि सुधार कानूनों पर उनके विरोध के पक्ष में बयान देने की मांग की है।

यह दूसरी बार है जब पटियाला में फिल्म की शूटिंग रोकी गई। इससे पहले, इसे फतेहगढ़ साहिब जिले में बाधित किया गया था।

शूटिंग शनिवार को पटियाला में पंजाब बाग इलाके के पास हो रही थी।

प्रदर्शनकारी किसानों ने जोर देकर कहा कि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को उन किसानों के समर्थन में बयान देना चाहिए जो नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें पहले ही बता दिया था कि वे फिल्म की शूटिंग यहां नहीं होने देंगे। लेकिन उन्होंने फिर भी शूटिंग की। हमने इसे आज फिर से रोक दिया।"

उन्होंने कहा, “हमें किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। यदि वह (अभिनेत्री) केवल एक बार किसानों के समर्थन में एक बयान दे देती हैं, तो हम शूटिंग करने देंगे।”

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शूटिंग को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि बाद में इसे बहाल कर दिया गया।

इससे पहले 23 जनवरी को, किसानों के एक समूह ने पटियाला में शूटिंग रोक दी थी।

इस महीने की शुरुआत में, फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठान में भी किसानों ने अभिनेत्री से उनके पक्ष में बयान देने की मांग को लेकर फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी थी।

गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान कई हफ्तों से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं, जो नए कृषि कानूनों को निरस्त करने और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम