लाइव न्यूज़ :

किसान संसद के पांचवें दिन संविदा कृषि अधिनियम पर किसानों ने की चर्चा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई संसद के मॉनसून सत्र के समानांतर चल रहे किसान संसद के पांचवें दिन किसानों ने अनुबंध कृषि अधिनियम, 2020 पर विचार-विमर्श किया। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

यह कहते हुए कि सरकार ने पिछले साल "अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से" इन कानूनों को लाया, 40 से अधिक किसान संघों के मंच ने कहा, "यह कॉर्पोरेट खेती और संसाधन हथियाने को सुविधाजनक बनाने के लिए एक कानूनी ढांचा है।"

दिन भर में कुल तीन किसान संसद सत्र आयोजित किए गए, जिनका संचालन विभिन्न राज्यों के किसान नेताओं द्वारा किया गया। चर्चा के प्रमुख विषयों में अनुबंध खेती के कारण खाद्य सुरक्षा को खतरा और पर्यावरणीय क्षरण शामिल थे।

एसकेएम ने कहा कि कई सदस्यों ने अनुबंध खेती के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया जैसे कि किसान द्वारा पूरे सीजन की मेहनत के बाद कोई अन्य कारण बताकर उनके उपज को कंपनियों द्वारा अस्वीकार करने का मामला।

एसकेएम ने कहा, “उन्होंने इस बारे में बात की कि कैसे केंद्रीय कानून कॉर्पोरेट खेती और संसाधन-हथियाने को सुविधाजनक बनाता है। पर्यावरणीय नुकसान के अलावा, अनुबंध खेती से खाद्य सुरक्षा के लिए संभावित खतरे पर प्रकाश डाला गया।”

बयान में कहा गया है कि संविदा कृषि अधिनियम पर बहस अगले दिन भी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि किसान संसद पिछले साल नवंबर से दिल्ली की कई सीमाओं पर केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की नवीनतम रणनीति का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम