लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के समाने धरना देने पहुंचे किसान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:33 IST

Open in App

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 81 गांवों के किसान शुक्रवार को भी नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने पहुंचे। पहले से ही तैनात भारी पुलिस बल ने किसानों को हरौला गांव के पास घेर लिया तथा करीब सवा सौ किसानों व नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि जनपद में कोविड-19 के चलते धारा 144 लागू है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान परिषद के बैनर तले शुक्रवार को भी सैकड़ों किसान नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने के लिए आए। पुलिस ने उन्हें समझाने- बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने बताया कि धरने में महिलाएं व पुरुष भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व बुधवार तथा बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने सैकड़ों किसान नेताओं को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

कारोबार28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी बोले-यूपी में 16 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन

क्राइम अलर्टइमारत की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?