लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन : युवाओं ने सिंघू बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में संदेश लिखे पतंग उड़ाए

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए लाउडस्पीकर, सोशल मीडिया और पर्चों का सहारा लेने के बाद सिंघू बॉर्डर पर डेरा डाले युवाओं के एक समूह ने अपने संदेशों को फैलाने के लिए एक नया तरीका खोजा है। वे नारे लिखे पतंग सिंघू बॉर्डर पर उड़ा रहे हैं।

इन युवाओं ने शनिवार को पतंग उड़ाए जिन पर ‘ किसान नहीं तो भोजन नहीं’, ‘ हम किसान हैं, आतंकवादी नहीं’ जैसे नारे लिखे थे।

पतंग के जरिये अपने संदेश फैलाने का विचार सुरदीप सिंह का है। उन्होंने कहा कि शायद ये पतंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री के आवासों तक पहुंचेंगे तब वे संभवत: समझेंगे कि हम क्या चाहते हैं।

युवाओं ने कहा कि शाम को हम इन पतंगों की डोर काट देंगे जिससे हमारे संदेशों को और लोगों तक पहुंचाने व हमारी लड़ाई के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी।

सिंघू बॉर्डर पर करीब तीन हफ्ते से डेरा डाले युवा किसानों ने कहा कि विरोध करने का यह नवोन्मेषी तरीका यथासंभव अधिक से अधिक लोगों तक हमारे संदेश पहुंचाने के लिए है।

सिंह का विरोध करने का तरीका जल्द ही प्रदर्शन स्थल पर लोकप्रिय हो गया और कई प्रदर्शनकारी भी अलग-अलग रंगों और संदेश लिखे पतंग उड़ाते देखे गए।

पतंगबाजी में शामिल हरियाणा के सिरसा के कर्मवीर ने कहा, ‘‘यहां मौजूद लोग शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज दूर-दूर तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कुछ फेसबुक पर लाइव कर रहे हैं कुछ पर्चे बांट रहे हैं और अब यह किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर तरह के प्रदर्शन का यहां स्वागत है और हम सभी को इनका समर्थन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया