लाइव न्यूज़ :

धरना वापस लेने के बाद अगर सरकार ने केस वापस नहीं लिए तो... केंद्र के प्रस्ताव पर बोले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2021 15:46 IST

उधर, प्रदर्शनरत किसानों की शेष मांगों पर सरकार के साथ संवाद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति ने बुधवार को कहा कि किसान संघ एक प्रस्ताव को लेकर आशावान है और उस पर आगे बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि सरकार जब तक किसानों की सभी मांगें नहीं मान लेती तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगागुरनाम सिंह ने कहा, अगर हम धरना वापस ले लेते हैं और सरकार किसानों के खिलाफ दर्ज केस लेने से मना कर देती है तो हम फंस जाएंगे

नयी दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्वात पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि सरकार जब तक किसानों की सभी मांगें नहीं मान लेती तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को सरकार ने नया मसौदा भेजा था जिसमें किसानों पर से केस वापसी को लेकर नरम रुख अपनाया है। हालांकि किसानों को इसपर भी संदेह है। गुरनाम सिंह ने कहा, अगर हम धरना वापस ले लेते हैं और सरकार किसानों के खिलाफ दर्ज केस लेने से मना कर देती है तो हम फंस जाएंगे।" चढूनी ने साफ साफ कहा कि सरकार को केस वापसी की टाइमलाइन का ऐलान करना चाहिए।

उधर, प्रदर्शनरत किसानों की शेष मांगों पर सरकार के साथ संवाद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति ने बुधवार को कहा कि किसान संघ एक प्रस्ताव को लेकर आशावान है और उस पर आगे बढ़ रहा है। यहां समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्र से मिले एक नए प्रस्ताव पर चर्चा की है।

 गौरतलब है कि एसकेएम ने मंगलवार को कहा था कि उसने आंदोलन को समाप्त करने का अनुरोध करने वाले सरकार के प्रस्ताव का जवाब दिया है, जिसमें कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें किसानों पर दर्ज ‘‘फर्जी’’ मामले वापस लेने के लिए पूर्व शर्त पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। 

टॅग्स :Kisan Morchafarmers protestFarmer Agitation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृषि क्षेत्र में एआई की चुनौतियां भी कम नहीं 

कारोबारसीएम योगी बोले-जब तक किसान गरीब रहेगा तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता, वीडियो

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

कारोबारPM-KISAN 21st installment: रहिए तैयार, इस दिन खाते में 2000 रुपये?, लाखों किसान को पीएम मोदी देंगे तोहफा

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे