लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के बेटे की कार की चपेट में आने से किसान की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:26 IST

Open in App

बागलकोट, छह जुलाई कर्नाटक के बागलकोट जिले के हुंगुंड में उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के बेटे की कार की कथित चपेट में आने से 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिदानंद सावदी गाड़ी में पीछे बैठे थे और उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना स्थल पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो को अपने मोबाइल फोन से हटाने, नहीं तो परिणाम भुगतने की धमकी दी। हालांकि सावदी ने इस आरोप से इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब किसान कुडलेप्पा बोली सोमवार शाम अपनी बाइक से घर लौट रहा था। घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर मौके पर मौजूद कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश जगलासर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने कार को जब्त कर लिया है और चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है।’’ एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, मृतक के दामाद मंगलप्पा ने आरोप लगाया कि चिदानंद कार चला रहे थे। उसने सावदी के बेटे पर अपने घायल ससुर को समय पर अस्पताल नहीं ले जाने का आरोप लगाया।

उसने कहा, "मेरे ससुर के सिर और पीठ में चोटें आईं। वह वहीं पड़े हुए थे।" उसने यहा मीडिया को बताया कि उन्हें कुछ इंतजाम करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

हालांकि चिदानंद ने स्वीकार किया कि दुर्घटना में शामिल कार उनकी थी, लेकिन उन्होंने इस आरोप से इनकार किया कि वह गाड़ी चला रहे थे।

लक्ष्मण सावदी ने भी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा, "मेरे बेटे ने 10 साल पहले गाड़ी चलाना बंद कर दिया था, और हनुमंत (चालक) वाहन चला रहा था।"

चिदानंद ने दावा किया कि वह अपने दोस्तों के साथ अंजनाद्री पहाड़ी पर 'दर्शन' के लिए गए थे और अथानी के रास्ते में थे।

चिदानंद ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने दोस्त की कार में थे, जब हनुमंत (चालक) उनकी कार चला रहा था, तभी एक बाइक सवार अचानक वाहन के सामने आ गया और चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि उनके चालक ने बाद में उन्हें बताया कि क्या हुआ, जिसके बाद उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की और पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने कहा, "जब तक मैं लौटा, तब तक घटनास्थल पर कोई नहीं था। मैं पीड़ित से मिलने अस्पताल गया, जहां मुझे जानकारी मिली कि उसने दम तोड़ दिया है।"

उन्होंने कहा, मैंने उनके परिवार वालों से भी मिलने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।" उन्होंने कहा, "अंतिम संस्कार के बाद मैं उनसे मिलूंगा। मैं उनकी हर संभव मदद करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर