लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:47 IST

Open in App

फरीदाबाद जिले स्थित सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अरावली में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह और उसके पड़ोसी पंकज तिवारी के रूप में हुई। दोनों की उम्र 23-24 साल थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शिव दुर्गा विहार निवासी जगदीश चंद और जयकृष्ण तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे कुलदीप सिंह और पंकज तिवारी शनिवार शाम तीन बजे से लापता थे। प्रवक्ता ने तहरीर के हवाले से बताया कि दोनों के परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूरजकुंड थाने से सूचना मिली कि दोनों झील में डूब गए हैं। मृतकों के पिता जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने दिल्ली निवासी अमन सूद और परितोष से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि वे कुलदीप और पंकज के दोस्त हैं और चारों झील में नहाने गए थे। वहां कुलदीप और पंकज झील में डूब गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदो युवक 84,200 रूपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार

भारतनौ वर्षीय बालिका के कथित बलात्कार, हत्या मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

भारतनौ वर्षीय बालिका के कथित बलात्कार, हत्या मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

भारतकॉलेजियम की सिफारिश पर सीधे पदोन्नत होने वाले छठे वकील बन सकते हैं नरसिम्हा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर